एक हफ्ते तक लगातार खिलते सूरज के बाद शुक्रवार को मौसम ने फिर ली करवट
जालंधर(विशाल) सर्दी के मोसम को एक बार फिर दस्तक देते हुए देखा जा रहा है। पिछले करीब एक हफ्ते से लगातार धूप निकलने के बाद शुक्रवार को मौसम ने फिर ली करवट। शुक्रवार तड़के से ठंड का मौसम चल रहा है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की बूंदाबांदी से बचने के लिए लोग एक बार फिर गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए।
हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को पहले ही दिन बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान लगाया है। ऐसे में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसके कारण शहर का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 28 फरवरी से 1 मार्च तक कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों की बात करें तो हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश में 28 फरवरी से 1 मार्च की रात तक बारिश का अनुमान लगाया गया है। 4 से 7 मार्च के बीच, दूसरी पश्चिमी विक्षोभ के कारण, बारिश फिर से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी आएगी। उस दौरान, दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, यह कहा गया था कि फरवरी में कम बारिश के कारण, उत्तर भारत में तापमान पिछले दिनों तेजी से बढ़ा। दोपहर में तापमान बढ़ गया, जिससे लोगों को समय से पहले गर्मी का अनुभव हुआ। मौसम में लगातार बदलाव के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।

Post a Comment