Header Ads

दिल्ली पुलिस ने हिंसा ख़त्म होने के बाद ज़फ़राबाद और मौज़पुर रोड को खाली कराया, इसी के साथ धरना खत्म

दिल्ली के जाफराबाद में धरने पर बैठी महिलाओं को मौके से हटा दिया गया है। पुलिस ने रास्ता साफ कर दिया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, महिलाएं नागरिकता कानून के खिलाफ धरने पर बैठी थी,  जाफराबाद में आईटीबीपी और एसएसबी के जवानों पर जमकर पथराव हुआ है। पुलिस ने विरोध स्थल को पूरी तरह से खाली करा लिया है। जफराबाद में महिलाएं शाहीन बाग की तर्ज पर धरने पर बैठी थीं। महिलाओं ने सीलमपुर और मौजपुर रोड नंबर 66 के रास्ते को बंद कर दिया था। जफराबाद धरने पर बैठी महिलाएं मांग कर रही थीं कि केंद्र सरकार नागरिकता कानून को वापस ले। महिलाओं ने घोषणा की थी कि वे तब तक विरोध स्थल से नहीं हटेंगी जब तक सरकार कानून को वापस नहीं लेती। वहीं मौजपुर में सभी उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया है। जफराबाद में विरोध स्थल और अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर एसएसबी, आईटीबीपी और दिल्ली पुलिस के जवान मौजूद हैं। इलाके में पूरी तरह से सन्नाटा है। इलाके में केवल पुलिस तैनात है। पुलिस की सख्ती का असर दिखने लगा है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.