नोकिया का पांच कैमरे वाला स्मार्टफोन हो गया सस्ता,नई कीमत जानने को पूरी खबर पढ़े
Nokia 9 PureView डिस्काउंट -
नोकिया का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 PureView सस्ता हो गया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की कीमत में 15,000 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
- Nokia 9 PureView की खासियत इसमें दिया गया पेंटा लेंस सेटअप है। रियर पैनल पर पांच कैमरे दिए गए हैं। Nokia 9 PureView कंपनी की वेबसाइट पर 34,999 रुपये में उपलब्ध है।
- Nokia 9 PureView की कीमत 49,999 रुपये थी, लेकिन अब यह 15,000 रुपये सस्ता हो गया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है।
- Nokia 9 प्योरव्यू के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच का क्वाड एचडी + डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में पांच रियर कैमरे हैं। इनमें 12-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 12-मेगापिक्सल का RGB सेंसर है।
- Nokia 9 PureView में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 3,320mAh की है और इस स्मार्टफोन में एक अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस स्मार्टफोन की रेटिंग IP67 है।
- नोकिया 9 प्योरव्यू में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, एनएफसी सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह कीमत में कटौती केवल कुछ समय के लिए है या स्थायी है।
- Nokia 9 PureView में 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन में क्यूई वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट किया गया है।

Post a Comment