तेज़ रफ़्तार कार बिजली ट्रांसफार्म से टकराई, छात्र की मौत
जालंधर(विशाल) रविदास चौक पर एक तेज रफ्तार कार ओवरटेक करने के चक्कर में एक डिवाइडर से टकरा गई और इस घटना में बिजली के खंभे से टकरा गई, इस हादसे में एपीजे के छात्र की मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक ये हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार के टायर बहार आ गए कार चलाने वाले युवक की पहचान संभव चोपड़ा पुत्र गौरव चोपड़ा निवासी एल्डिको नकोदर रोड के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार संभव चोपड़ा किसी ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था कि अचानक गाड़ी कंट्रोल से बाहर हो गई बताया जा रहा है की कार की रफ़्तार काफी तेज़ थी और यह भयानक हादसा हो गया।

Post a Comment