शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा
मोगा: नशे की लत ने जहां कई युवाओं को अपनी चपेट में ले लिया है, वहीं कई युवक या तो अपने घर का सामान बेच देते हैं या फिर ड्रग्स की आपूर्ति न होने पर अपने रिश्तेदारों से पैसे की मांग करते हैं। ऐसा ही एक मामला मोगा के गांव फतेहगढ़ पंजतूर में सामने आया है, जहां जगजीत सिंह ने शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर अपने ही पिता शिंगारा सिंह को धक्का दिया और धक्का लगने से शिंगारा सिंह दीवार से जा टकराया, जिससे उसके मुंह और नाक से खून बहने लगा और उसकी मौत हो गई। मृतक शिंगरा सिंह की उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है।
Post a Comment