किसान आंदोलन को कहां ले जा रहे राकेश टिकैत, अब मोदी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी
बाराबंकी(यूपी): नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध जारी है और इस प्रदर्शन के बीच हाल के दिनों में किसान नेता और भारतीय किसान संघ के प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओर से कई ऐसे बयान सामने आ रहे हैं, जिन्हें लेकर सवाल उठ रहे हैं। राकेश टिकैत ने कुछ दिन पहले लखीमपुर हिंसा मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या को कार्रवाई की प्रतिक्रिया बताया। वहीं आज राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ऐसे शब्दों का चयन किया है, जिन्हें कहीं से जायज नहीं ठहराया जा सकता। राकेश टिकैत ने आज कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के लिए काले हैं, तो नरेंद्र मोदी पूरे देश के लिए काले हैं। राकेश टिकैत के बयानों पर कुछ देर गौर करें तो मन में यह सवाल जरूर उठेगा कि आखिर किसानों की बातों के बीच यह क्या है। यूपी में कुछ महीने बाद चुनाव है और यूपी में ही राकेश टिकैत ने कुछ ऐसे बयान दिए जो किसानों से जुड़े नहीं हैं।
Post a Comment