नौकरी छोड़कर शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने कमाएं 5 से 10 लाख, जानिए कैसे?
अगर आप भी कोई बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगे जिसके जरिए आप हर महीने 5 लाख रुपये कमा सकते हैं। आपको बता दें कि कार्डबोर्ड की इन दिनों काफी डिमांड है। ऑनलाइन बिजनेस में कार्डबोर्ड की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। आजकल बड़े और छोटे सभी सामानों की पैकिंग के लिए कार्डबोर्ड की जरूरत होती है।
इस व्यवसाय को शुरू करने से आप भारी मुनाफा कमा सकते हैं और महत्वपूर्ण बात यह है कि मांग साल भर समान रहती है।
आईए आपको बताते हैं कि कैसे आप हर महीने 5 लाख रुपये कमा सकते हैं-
कच्चा माल
कच्चे माल की बात करें तो इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए क्राफ्ट पेपर सबसे महत्वपूर्ण चीज है। यह आपको बाजार में 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल सकता है। आपको बता दें कि आपका क्राफ्ट पेपर जितना अच्छा होगा, बॉक्स की क्वालिटी उतनी ही बेहतर होगी।
कितनी जगह की जरूरत होगी
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको करीब 5000 वर्ग फीट जगह की जरूरत होगी क्योंकि इस बिजनेस में आपको प्लांट लगाने के साथ-साथ सामान रखने के लिए गोदाम भी बनाना होगा। आपको भीड़-भाड़ वाली जगह पर गत्ते का व्यवसाय शुरू नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपके लिए सामान लाना और ले जाना मुश्किल हो जाएगा। ज्यादातर लोग इस बिजनेस को बड़े पैमाने पर ही करते हैं।
मशीनरी
इस धंधे में दो तरह की मशीनें होती हैं, पहली सेमी-ऑटोमैटिक मशीन और दूसरी है फुली ऑटोमेटिक मशीन।
कितना निवेश करना है।
जब निवेश की बात आती है, अगर आप इसे छोटे पैमाने पर करना चाहते हैं, तो आपको कम निवेश करना होगा। आपको बता दें कि इस कारोबार में इस्तेमाल होने वाली मशीनें महंगी हैं। अगर आप सेमी-ऑटोमैटिक मशीन खरीदते हैं तो आपको 20 लाख रुपये तक का निवेश करना होगा। साथ ही फुली ऑटोमेटिक मशीन पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
क्या होगा फायदा
अगर इस व्यवसाय में लाभ की बात करें तो इसकी मांग साल भर समान रहती है और कोरोना काल में ऐसे बक्सों की मांग बहुत अधिक रही है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस व्यवसाय में लाभ मार्जिन भी बहुत अधिक है, यदि आप ग्राहक बनाने और अच्छी मार्केटिंग करने में सक्षम हैं, तो इस व्यवसाय को शुरू करने से आप आसानी से प्रति माह 5 से 10 लाख रुपये कमा सकते हैं।
Post a Comment